फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ रुपये की डोडा पोस्त बरामद

कैथल। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसडीयू (स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट) की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 19.5 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। डीएसपी रोहताश ने बताया कि एसडीयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कलायत क्षेत्र में यह कार्रवाई की। पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद कर मामले में आरोपियों को हिरासत में लिया है। डीएसपी रोहताश के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और पूछताछ के बाद अन्य खुलासे होने की संभावना है। जल्द ही आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें