फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कैथल में जाट हाई स्कूल सोसायटी चुनाव, 149 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

नवीन दलाल Updated Wed, 22 Jan 2025 06:17 PM IST

कैथल के जाट हाई स्कूल सोसायटी के 75 कॉलेजियम के चुनाव को लेकर अंतिम दिन 103 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। दोनों दिनों में कुल 149 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। इन नामांकन पत्रों की जांच 23 जनवरी को की जाएगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त एवं जाट हाई स्कूल सोसायटी के प्रशासक दीपक बाबूलाल करवा ने दी है। बताया कि 24 जनवरी को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। 25 जनवरी को चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे। इसके बाद दो फ़रवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक जाट कॉलेज कैथल में मतदान होगा। इसमें कुल 16 हजार 94 मतदाता मतदान करेंगे। उसी दिन शाम को परिणाम घोषित किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें