फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल के चीका में घग्गर नदी खतरे के निशान पर पहुंची, जलस्तर 23 फीट पर; डीसी ने बसे गांवों का निरीक्षण किया

नवीन दलाल Updated Thu, 04 Sep 2025 11:10 AM IST

बारिश के कारण घग्गर नदी का जलस्तर चीका क्षेत्र में खतरे के निशान पर पहुंच गया है। चीका टटियाना गांव पर बने गेज के अनुसार, नदी का जलस्तर 23 फीट तक पहुंच चुका है, जो खतरे के स्तर के बराबर है। इस स्थिति से नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और राहत कार्यों को तेज कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते घग्गर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। कैथल जिले में औसतन 70 एमएम से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिसका असर नदियों पर साफ दिखाई दे रहा है। चीका टटियाना गेज पर शाम 5 बजे नदी का जलस्तर 22.6 फीट था, जो अब 23 फीट पर पहुंच गया है। यह नदी हिमाचल प्रदेश के शिवालिक पहाड़ियों से निकलकर हरियाणा के कैथल, अंबाला और फतेहाबाद जिलों से गुजरती है। मानसून के दौरान यह नदी उफान पर आ जाती है, जिससे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें