फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल के राइस मिल गोदाम में लगी आग, करीब छह करोड़ का नुकसान

कैथल के बरोट गांव में शुक्रवार रात क़रीब 10 बजे जीविशा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (राइस मील) में बिजली के शार्ट सर्किट के कारण गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटों की आंच करीब 100 फीट की दूरी तक लग रही थी। गोदाम में लगी आग से जीविशा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अमरजीत छाबड़ा का करीब छह करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस आग के कारण गोदाम में रखा लाखों का बारदाना व करोड़ों रुपये की धान व चावल करेटों सहित आग की भेंट चढ़ गई। आग इतनी भंयकर थी कि दमकल की आठ गाडिय़ों ने सारी रात में आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने के लिए जहां दमकल की गाडियां रात भी लगी रही। वहीं, तीन जेसीबी मशीन की सहायता से गोदाम की दीवारों को गिराया गया। अगजनी की सूचना पाकर ढांड के नायब तहसीलदार अचिन दल बल सहित मौके पर पहुंचे और सहायता कार्यों में जुटे। मौके पर पटवारी भूप सिंह, ढांड पुलिस के एएसआई बलजोर सिंह पुलिस बल सहित तैनात रहे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मौके पर एंबुलेंस भी पहुंची। नायब तहसीलदार अचिन ने बताया कि जैसे ही उन्हें जैसे ही अगजनी की सूचना मिली वे मौके पर पहुंचे और इसके बाद में संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई। आगे की कार्यवाई की जा रही है रात 11 बजे पूंडरी के कार्यकारी अभियंता को फ़ोन कर ग्रामीण फ़ीडर लाइट चलवाई गई जिससे दमकल की गाड़ियों को बिना रुके पानी मिलता रहा व आग पर काबू पाने में काफी सहायक रही। मिल में लगी आग के कारण हुए नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए मालिक अमरजीत छाबड़ा ने बताया कि अगजनी के कारण उनका करीब छह का नुकसान हो गया है। इसमे उनकी बासमती जीरी व चावल बारदाना सभी व गोदाम इत्यादि का माल जलकर राख हो गया। उन्होंने कहा कि यह भी शुक्र रहा कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सीवन, ढांड, पूंडरी, राजौंद, कलायत से भी बुलाई फायर बिग्रेड की गाडियां इस बारे में जब फायर आफिसर उत्कर्ष से बात की गई तो उन्होंने जैसे ही राइस मील के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे। मौके पर जाकर देखा तो आग ज्यादा फैल रही थी। इसके बाद उन्होंने आसपास के स्टेशन सीवन, ढांड, पूंडरी, राजौंद, कलायत पर फोन किया और वहां से फायर बिग्रेड की गडिय़ों को बुलाया गया। विभाग की आठ गाडिय़ों ने पूरी रात लगातार आग बुझाने का काम किया। आग ज्यादा लगी होने के कारण जेसीबी मशीन की मदद से दीवारों को भी गिराया गया। फायर आफिसर उत्कर्ष बताया कि गनीमत यह भी रही कि उन्हें आग बुझाने के लिए पानी राइस मिल के बाहर ही मिल गया। जिससे उन्हें आग बुझाने में काफी आसानी रही। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी अभी तक विभाग की चार गाडिया मौके पर आग बुझाने में लगी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें