जिला रोजगार कार्यालय ने बुधवार को राजकीय आईटीआई कैथल में रोजगार मेले का आयोजन किया। मेले का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा ने किया। अतिरिक्त उपायुक्त का यहां पहुंचने पर राजकीय आईटीआई कैथल के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल व जिला रोजगार अधिकारी ममता कुमारी ने स्वागत किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सुंदर है तो कदर है उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह अपनी योग्यता को बढ़ाया तथा कौशलता के साथ जुड़े। यदि युवा कौशल होंगे तो वे आसानी से रोजगार हासिल कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान 207 प्रार्थियों ने पंजीकरण करवाया। इनमें से 141 प्रार्थियों को मौके पर की जॉब लेटर प्रदान किए गए जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ममता कुमारी ने बताया कि रोजगार मेले में पुखराज हेल्थ केयर करनाल ने 39, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कैथल ने 45, ओमकार फाउंड्री ने 11, जीवन बीमा मुख्य ब्रांच ने 10, एलआर ऑटोमोबाइल ने 19, ग्लोबल टोयोटा प्राइवेट लिमिटेड ने दो, एलआईसी ने 15 अभ्यार्थियों का चयन किया गया। ममता कुमारी ने बताया कि इस प्रकार के रोजगार मेले भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे।