फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: भाजपा नेता की दुकान का 25 हजार रुपये का चालान व सामान जब्त

शहर में नगर परिषद की टीम ने बुधवार को प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो व्यापारिक फर्मों पर गाज गिराई है। भाजपा नेता की नरेश ट्रेडिंग कंपनी और हरियाणा टेंट हाउस पर प्रतिबंधित सामान पाए जाने पर कुल 45 हजार रुपये का चालान काटा। परिषद के कर्मचारियों ने मौके से प्लास्टिक का सामान और स्टॉक जब्त कर लिया। नरेश ट्रेडिंग कंपनी के मालिक भाजपा नेता हैं। उनका 25 हजार रुपये का चालान कर कुछ सामान जब्त किया गया है। इस पर मीडिया द्वारा पूछने पर उन्होंने कहा कि मेरे पास कोई प्रतिबंधित सामान नहीं है। इनकी मजबूरी हाेती है। ये शाम तक सामन वापिस कर जाएंगे। इस बारे में भाजपा नेता गौरव मित्तल पाडला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी फर्म नरेश ट्रेडिंग कंपनी का 25 हजार का चालान किया गया है। यह चालान कैरी बैग को लेकर किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें