कैथल। आर्म्स एक्ट और फायरिंग के मामले में आरोपी हजवाना निवासी सुरेंद्र सिंह को पुलिस वीरवार को निशानदेही के लिए हाईवे 152डी पर लेकर गई। जहां से आरोपी ने पुलिस से हाथ छुड़वा कर भागने की कोशिश की और पुल से नीचे छलांग लगा दी। इस दौरान उसका बायां पैर टूट गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची तो आरोपी दर्द के मारे चीख चिल्ला रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।