सीआईए-वन पुलिस ने महिला को लिफ्ट देकर कानों की बालियां झपटने के दो मामलों में वांछित आरोपी काबू किया है। इस आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका दो दिन का पुलिस रिमांड लिया। आरोपी ने कैथल में इस तरह की दो वारदात की है। यही नहीं, आरोपी पर इससे पूर्व जिला कैथल में चोरी, छीना झपटी के करीब आठ मामले दर्ज है, जिनमें वह गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला जींद के गांव पाजू कलां निवासी महिला शकुंतला की शिकायत अनुसार वह 16 जुलाई को कलायत जाने के लिए बस स्टैंड कैथल पर खड़ी थी। बस स्टैंड पर बाइक पर आए एक युवक ने उससे पूछा कि ताई कहा जाना है। उसने कहा वह कलायत जाएगी। युवक ने कहा कि वह कलायत जा रहा है। उसके साथ चल पड़ो।