फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: विभिन्न ट्रेड यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर किया प्रदर्शन

राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत जिले भर की विभिन्न ट्रेड यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को पुराने बस अड्डा के पास धरना-प्रदर्शन किया। इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल को कांग्रेस पार्टी ने समर्थन दिया। जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। ऋषिपाल हैबतपुर ने केंद्र की मोदी सरकार पर किसान और मजदूर विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने कानूनों में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे देश का किसान और मजदूर वर्ग बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। केंद्र की मोदी सरकार ने किसान-मजदूर हितों पर सीधा कुठाराघात किया है। महंगाई, बेरोजगारी और श्रम कानूनों में संशोधन ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसान, मजदूर और कमेरे वर्ग की हितैषी रही है और आगे भी उनकी आवाज को बुलंद करती रहेगी। कांग्रेस पार्टी का संघर्ष केवल धरनों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सड़क से लेकर संसद तक इन वर्गों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि जब-जब किसान और मजदूर पर संकट आया है, कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी रही है। हम किसी भी कीमत पर उनके हकों से समझौता नहीं होने देंगे।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण छोटे व्यापारी, श्रमिक और खेतिहर वर्ग गहरे संकट में हैं। बढ़ती महंगाई, निजीकरण और रोजगार के घटते अवसरों ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। कांग्रेस जिला प्रधान ने कहा कि यह हड़ताल केवल विरोध नहीं, बल्कि सरकार को चेतावनी है कि यदि किसान-मजदूर विरोधी फैसले वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। धरने में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और ट्रेड यूनियन पदाधिकारियों ने भी एकजुटता दिखाते हुए केंद्र सरकार से श्रमिक और कृषि हितों की रक्षा करने की पुरजोर मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें