हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित बहुउद्देशीय महिला स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का त्रिवार्षिक चुनाव कार्यक्रम रोडवेज कार्यशाला स्थित महासंघ यूनियन कार्यालय में हुआ। इसमें सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष सुशीला ढांडा ने अपनी पूरी कार्यकारिणी को भंग करते हुए चुनाव कार्यक्रम की शुरुआत की और कृष्णा खर्ब ने संचालन किया। रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा 1004 संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी राज्य प्रधान और पूर्व प्रदेश मुख्य संगठनकर्ता अनूप लाठर, सुशीला ढांडा और राजकुमार रधाना ने चुनाव अधिकारी के रूप में शिरकत की। चुनाव कार्यक्रम में सर्व सम्मति से सुमित्रा बाई को राज्य प्रधान और मंजू सिंह को राज्य महासचिव बनाया गया। इसके साथ-साथ शशि कलां को राज्य चेयरमैन, निर्मला राणा को वरिष्ठ उप प्रधान, राजबाला शर्मा को कैशियर, कृष्णा खर्ब को मुख्य संगठनकर्ता और बबीता देवी को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।