फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: तेज बारिश में दुकानों में घुसा पानी, दुकानदारों को हुई परेशानी

शाहिल शर्मा Updated Mon, 07 Jul 2025 02:30 PM IST

कस्बे के मेन बाजार में निकासी नहीं होने के कारण दुकानों के आगे बरसाती पानी भर जाता है।सोमवार को सुबह से ही तेज बरसात हुई तो सड़क पर लगभग दो फीट तक बरसाती पानी भर गया। इसके अलावा दुकानों में भी पानी घुस गया जिससे दुकानों में रखा सामान खराब हो गया। दुकानदार नरेंद्र, अमित, सुरेश, धर्मबीर आदि दुकानदारों ने कहा कि कई बार इसकी शिकायत भी दी गई लेकिन कोई भी समाधान नही हो पाया है। दुकानदारों की मांग है कि बरसाती पानी की निकासी का समाधान जल्द से जल्द किया जाए ताकि उन्हें हो रही परेशानी से निजात मिल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें