फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: लिफ्ट सिस्टम से पहुंचेगा झील और सुरबरा के जलघरों में पानी

सुरबरा और झील गांव में जल्द पीने के पानी की समस्या का समाधान होगा। लिफ्ट सिस्टम से दोनों गांव के जलघरों में भाखड़ा का पानी पहुंचेगा। इन गांवों में पीने के पानी की किल्लत काफी समय से है जो अब दूर हो जाएगी। झील गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी जल परियोजना का मंगलवार को विधायक देवेंद्र अत्री ने उद्घाटन किया। इस परियोजना पर 125 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इस योजना के तहत गांव में लगभग पांच हजार मीटर की पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी ताकि हर घर तक जल पहुंचे। सुरबरा गांव में भी 139 लाख रुपये की परियोजना का उद्घाटन किया गया। विधायक देवेंद्र अत्री ने झील गांव के जलघर में लगभग 125 लाख की लागत से लिफ्टिंग सिस्टम का उद्घाटन किया है। उन्होंने कहा कि हर घर जल अब एक सपना नहीं बल्कि हकीकत बन रहा है। हर घर जल का सपना हरियाणा के गांवों में साकार हो रहा है। इस योजना का उद्देश्य गांव के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचना है। जब सरकार और जनता मिलकर कार्य करती है तो सच्चे विकास की नींव रखी जाती है। सेवक के रूप में वो उचाना हलके के लिए कार्य कर रहे है। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें