फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के जुलाना में कन्या स्कूल में 215 छात्राओं को वितरित किए गए गर्म वस्त्र

कस्बे के राजकीय पीएम श्री कन्या स्कूल में शनिवार को हमारा परिवार जुलाना इकाई द्वारा जरूरतमंद छात्राओं के लिए गर्म वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में समारोह का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य सुनील नेहरा ने की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में कार्यपालक अभियंता कंवलजीत सैनी और विशिष्ट अतिथि के रूप में आरोग्यम अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. योगेश नांदल तथा डॉ. हर्षिता अहलावत उपस्थित रहे।हमारा परिवार संस्थ की ओर से 215 छात्राओं को गर्म स्वेटर और अन्य ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। इकाई अध्यक्ष संजीत कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि हमारा परिवार संस्था पिछले कई वर्षों से समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा अब तक लगभग 5000 पौधे लगाए गए हैं, जिनकी नियमित रूप से देखरेख भी की जाती है। इसके साथ ही हर वर्ष सर्दियों की दस्तक के साथ संस्था द्वारा गरीब और जरूरतमंद बच्चों को गर्म वस्त्र उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिक सामाजिक सेवा का हिस्सा है। इसी कड़ी में इस वर्ष कन्या स्कूल की 215 छात्राओं को यह सुविधा प्रदान की गई है। मुख्यातिथि कंवलजीत सैनी ने संस्था की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में ऐसी संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की सहायता कर संस्था ने मानवता का परिचय दिया है और अन्य सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को भी ऐसे कार्यों के लिए आगे आकर जिम्मेदारी निभानी चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ. योगेश नांदल ने कहा कि सर्दी का मौसम बच्चों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है और ऐसे में गर्म वस्त्र प्रदान कर संस्था ने एक नेक मिसाल पेश की है। इस माैके पर प्राचार्य देवेंद्र फोगाट, अंतिमा भारद्वाज, राजबीर शर्मा, पिंकी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें