फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर नरसंहार के विरोध में जींद में विश्व हिंदू परिषद ने किया विरोध प्रदर्शन

नवीन दलाल Updated Sat, 19 Apr 2025 04:47 PM IST

पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में नेहरु पार्क से चलकर गोहाना रोड पर पुतला फूंक कर कर रोष प्रकट किया। जिलाध्यक्ष सुशील सिंगला, सरंक्षक महेश मंगला, प्रमोद गौतम ने कहा कि 80 प्रतिशत हिंदू होते हुए भी संगठित नहीं होने के कारण विस्थापित हुए। उनकी संपति लूटी गई और कई को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। 1991 में कश्मीर की स्थिति को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में दोहराया गया। उन्होंने कहा कि हिंदू यह नहीं समझे कि वह सुरक्षित है। आसुरी शक्तियां चारों तरफ संगठित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि ममता सरकार हिंदू अत्याचार की तरफ से आंख मिचकर विपक्षी दलों की मीटिंग बुला रही है। ममता और अन्य विपक्षी दल एक बार भी विस्थापित हिंदूओं से मिलने, उनका दुख दर्द बांटने नहीं गए। यह तुष्टीकरण की प्राकाष्ठा है। इस अवसर पर घनश्याम मित्तल, हरीश रामकली, रामफल ढाठरथ, राधेश्याम मित्तल, अतर, महावीर बिरौली, नवीन जैन, संजय सैनी, विशाल, अजय चिलाना, आचार्य सूर्यदेव, जितेंद्र वत्स, सागर मान भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें