फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे मातरम देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक: डीसी

जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में वीरवार को वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सुगम संगीत समारोह आयोजित किया गया। विभिन्न स्कूलों से पहुंचे विद्यार्थियों ने गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दिया। समारोह में मुख्य अतिथि डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, समर्पण और राष्ट्र भक्ति की भावना का प्रतीक है। इसके 150 वर्ष पूरे होना प्रत्येक देशवासी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली विरासत से जुड़ने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। डीसी ने कहा कि देश की आजादी में महान वीर सपूतों के योगदान को देशवासी हमेशा याद रखेंगे। भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, रामप्रसाद बिस्मिल और लाला लाजपत राय जैसे शहीदों के बलिदान की बदौलत आज हम स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम्, इंकलाब और जय हिंद केवल नारे नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय की जीवन शैली के स्रोत हैं। युवाओं को राष्ट्रभक्तों और शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में सार्थक भागीदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर एडीसी प्रदीप कुमार, जिला नगरायुक्त अनिल दून, एसडीएम सत्यवान मान, नगराधीश मोनिका रानी, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, नायब तहसीलदार बलराम मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें