फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

शाहिल शर्मा Updated Tue, 02 Jun 2026 10:15 PM IST

दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर शहर के पुराने बस अड्डा चौक के पास सोमवार शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने दोनों घायलों को तुरंत नरवाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक बाइक पर सवार होकर नरवाना के नए बस स्टैंड की ओर से अपने गांव बेलरखा जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पुराने बस अड्डा चौक के पास उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक बाइक और युवकों को कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बावजूद चालक ने वाहन नहीं रोका और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और एंबुलेंस तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाने के साथ जांच शुरू कर दी। घायलों की पहचान गांव बेलरखा निवासी अंकित और विक्रम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपना रोजमर्रा का कार्य समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार स्कॉर्पियो चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें