फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में 8.15 क्विंटल डोडापोस्त के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

Naveen Updated Wed, 13 May 2026 02:50 PM IST

सीआईए नरवाना ने मोहलखेड़ा पुल के पास दो तस्कर गुरचरण सिंह और महेश राव मराठा को गिरफ्तार कर कैंटर से 8.15 क्विंटल डोडापोस्त बरामद किया है। शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। सीआईए की टीम मंगलवार शाम को शहर के इंदिरा कॉलोनी में मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि पंजाब और राजस्थान के दो नशा तस्कर एक कैंटर में डोडापोस्त की खेप लेकर पंजाब की तरफ जाने वाले हैं। इस सूचना पर सीआईए ने खनौरी रोड पर मोहलखेड़ा ओवरब्रिज के पास नाकाबंदी कर दी। थोड़ी देर बाद बताए गए नंबर का कैंटर जींद की तरफ से आता दिखाई दिया। टीम ने कैंटर को रुकवाकर उसमें सवार दो लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद जांच की तो कैंटर के अंदर तिरपाल के नीचे 39 कट्टों में आठ क्विंटल 15 किग्रा. डोडापोस्त बरामद हुआ। आरोपियों ने पहचान गुरचरण सिंह उर्फ चरना वासी बाबा दीप सिंह नगर, बरनाला (पंजाब) और महेश राव मराठा उर्फ महेंद्र वासी गांव पालखेड़ी जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के तौर पर बताई। पूछताछ में सामने आया कि यह नशा पंजाब के आलमगीर एरिया में ले जाया जा रहा था। शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें