फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन मैनेजरों ने विरोध जताकर की महंगाई भत्ते की मांग

शाहिल शर्मा Updated Mon, 17 Nov 2025 03:44 PM IST

एआईआरएफ और एनआरएमयू के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के आह्वान पर सोमवार को लोको पायलटों और ट्रेन मैनेजरों ने विरोध दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। एनआरएमयू जींद शाखा के उपाध्यक्ष कुलदीप मल्होत्रा ने बताया कि एक जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत हुआ था। इसके बाद भत्ते में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी होनी थी, लेकिन अभी तक रेलवे के रनिंग स्टाफ को मिलने वाले माइलेज भत्ते में बढ़ोतरी नहीं की गई। रेल प्रबंधन से आह्वान किया है कि जल्द से जल्द महंगाई और माइलेज भत्ता दिया जाए। इस अवसर पर कामरेड सुमेर सिंह, एनआर राजेश, भुवन यादव, ट्रेन मैनेजर काउंसलर कुलदीप सिंह, ट्रेन मैनेजर सुनीता, लोको पायलट चरणजीत, राकेश, महेंद्र मीना, राम अवतार भी शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें