फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में फैक्टरी में चोरी करने और खरीदने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Naveen Updated Sat, 14 Mar 2026 02:51 PM IST

सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम ने तीन आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। आरोपियों की पहचान नरवाना निवासी संजय उर्फ गोलू, सागर और धर्मसिंह कॉलोनी निवासी साधुराम के तौर पर हुई है। मॉडल टाउन निवासी वैभव ने दो नवंबर 2025 को एफआईआर में बताया था कि उसकी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउसके पास स्थित नेहा इस्पात फैक्ट्री में से कोई कॉपर की केबल, विंडो एसी, इनवर्टर-दो बैटरी, दो बैटरी जनरेट, लैपटॉप, बाथरूम की टूटियां चोरी कर ले गया। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले की जांच सीआईए नरवाना को सौंपी गई। इसके बाद टीम ने जांच कर नरवाना निवासी संजय उर्फ गोलू और सागर को गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान भी बरामद कर लिया। इसके अलावा आरोपियों कुछ सामान एक कबाड़ी को भी बेच दिया था, जिसकी जांच की तो धर्मसिंह कॉलोनी नरवाना निवासी साधुराम का नाम सामने आया, जो कबाड़ का काम करता है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें