फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमारी सैलजा ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- विपक्ष और प्रेस दोनों को कुचलने का काम कर रही

जींद। सिरसा से कांग्रेस सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तराखण्ड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कैथल में वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र पूरी के साथ बदसलूकी को निन्दनीय घटना बताया है। वह वीरवार को रोहतक रोड पर दुख सुख में शामिल होने के लिए पहुंची थी। उन्होंने कैथल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के कार्यक्रम के दौरान उनके सुरक्षा कर्मी द्वारा की गई बदसलूकी पर बोलते हुए कहा की भाजपा सरकार लगातार पत्रकारों और प्रेस की आजादी पर हमला कर रही है। वह नहीं चाहती कि पत्रकार स्वतंत्र होकर काम करें और जनता की आवाज को मजबूती से उठाएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में दो स्तंभ बेहद महत्वपूर्ण हैं विपक्ष और प्रेस, लेकिन भाजपा इन दोनों को कुचलने का काम कर रही है। पत्रकारों को डराने या उनकी आवाज दबाने की किसी भी कोशिश को स्वीकार नहीं किया जा सकता। प्रेस की स्वतंत्रता लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है और पत्रकारों को बिना किसी दबाव के अपना काम करने की पूरी आजादी मिलनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें