फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: नरवाना में रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने का किया प्रयास

शाहिल शर्मा Updated Mon, 11 May 2026 05:11 PM IST

नरवाना में रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने सोमवार को पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया, जिससे गिरकर वह चोटिल हो गया और उसकी टांग में फैक्चर आ गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। व्यापारी मॉडल टाउन नरवाना नरेश जैन से रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार आरोपी अमरजीत उर्फ बच्ची पुलिस हिरासत रिमांड पर है, जिसको थाना शहर नरवाना की पुलिस टीम बरामदगी के लिए रेलवे पुल हिसार बाईपास के पास लेकर गई थी, जहां आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश तथा पूल से नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसके बाएं पैर में फैक्चर आ गया। पुलिस ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डीएसपी कमलदीप राणा ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें