फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के रानी तालाब से शहीदी स्मारक तक निकली तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार सुबह शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। रानी तालाब से शुरू हुई यात्रा एसडीएम सत्यवान मान की अध्यक्षता में शहीदी स्मारक तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, अधिकारियों और अन्य प्रतिभागियों ने देशभक्ति का संदेश दिया। पूरे यात्रा मार्ग पर माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। तिरंगा यात्रा में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। इसके अलावा स्टेडियम में नियमित रूप से अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों तथा विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों और खिलाड़ियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा के दौरान लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। यात्रा रानी तालाब से शुरू होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए शहीदी स्मारक तक पहुंची। इससे पहले प्रशासन की ओर से यात्रा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा, यातायात, पेयजल और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। अधिकारियों ने यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। एसडीएम सत्यवान मान ने कहा कि तिरंगा केवल देश का ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ऐसी यात्राओं से युवाओं और विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होती है। उन्होंने यात्रा में शामिल सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए अधिकारियों, खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें