फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के जुलाना में कंबाइन से उठी चिंगारी, गेहूं की फसल में लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

जुलाना क्षेत्र के बुढ़ा खेड़ा लाठर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गेहूं की कटाई कर रही एक कंबाइन मशीन से अचानक चिंगारी उठी और देखते ही देखते खेत में खड़ी फसल ने आग पकड़ ली। आग लगते ही आसपास मौजूद किसानों में हड़कंप मच गया और शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों और किसानों ने बिना समय गंवाए अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। बाल्टियों, ट्यूबवेल के पानी और अन्य साधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसी दौरान घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया। गांव के किसान अजमेर ने बताया कि वे खेत में कंबाइन से गेहूं की कटाई करवा रहे थे, तभी अचानक मशीन से चिंगारी निकली, जिससे सूखी फसल ने तुरंत आग पकड़ ली। उन्होंने बताया कि अगर समय रहते ग्रामीण एकजुट होकर आग बुझाने में नहीं जुटते, तो आग विकराल रूप ले सकती थी और आसपास के अन्य खेत भी इसकी चपेट में आ सकते थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें