हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया द्वारा कुरुक्षेत्र नागरिक अस्पताल में दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। स्वास्थ्य विभाग अधिकारी-कर्मचारी तालमेल कमेटी ने हड़ताल को आगामी दो दिनों के लिए बढ़ाने का फैसला लिया है। इस दौरान रोजाना दो घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा।