फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के नरवाना में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, चमेंला कॉलोनी में 27 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

Naveen Updated Tue, 09 Jun 2026 03:35 PM IST

नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को नरवाना की चमेला कॉलोनी में अवैध कब्जों और निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। अभियान के दौरान नशा तस्करी से जुड़े 27 लोगों के अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एसपी जींद कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन तथा डीएसपी नरवाना कमलदीप राणा के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान में नरवाना उपमंडल के सभी थाना प्रबंधक, सीआईए स्टाफ और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। मौके पर तहसीलदार नरवाना ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिन मकानों और निर्माणों को ध्वस्त किया गया, उनके संबंध में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) जींद की ओर से नोटिस जारी किए गए थे। जांच में सामने आया कि संबंधित लोग नशा तस्करी सहित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं और उन्हें पहले से चिन्हित किया जा चुका था। डीएसपी कमलदीप राणा ने कहा कि जींद पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों और कब्जों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उनकी अवैध संपत्तियों पर भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नशे का कारोबार करने वालों के लिए जिला जींद में कोई जगह नहीं है। भविष्य में भी ऐसे लोगों के खिलाफ इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें