सिंचाई विभाग से एचकेआरएन के माध्यम से लगे कर्मचारियों को हटाने के विरोध में सोमवार को कर्मियों ने प्रदर्शन जिला प्रधान सुरजीत चहल की अध्यक्षता में किया। इसमें 100 से अधिक कर्मी शामिल हुए और ज्ञापन के माध्यम से रोजगार की गारंटी की मांग की। जिला प्रधान सुरजीत चहल ने कर्मचारियों को बताया कि हरियाणा सरकार ने अभी सिंचाई विभाग में लगे एचकेआरएन के साथियों को हटाया है। आगामी समय में अन्य विभागों में भी इस प्रकार से लगे कर्मचारियों को सरकार हटा सकती है। इसलिए उनके संगठन ने फैसला लिया है कि जब तक इन कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक धरना-प्रदर्शन निश्चित कालीन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर जब तक हटाए गए कर्मचारियों को सरकार वापस नहीं लेती है, तब तक प्रांतीय नेतृत्व जो भी आगे फैसला लेगा वह जारी रहेगा। कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान डीसी को सौंपे ज्ञापन में उनको जल्द से दोबारा नियुक्ति देने की मांग की।