पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर हर ओर लोगों में गुस्सा नजर आ रहा है। लाेग हमले में मारे गए लोगों के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे हैं तो कोई श्रद्धांजली सभा कर रहा है। लेकिन जुलाना के मैन बाजार में सड़क के बीचों बीच पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लिखे हुए पोस्टर भी लगाए गए हैं। लोगों की मांग है कि आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए और उन्हें मौत की सजा दी जाए। जुलाना की पुरानी अनाजमंडी में भी सामाजिक संगठनों ने कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत आत्माओं की की शांति की मांग की थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ युवाओं ने चिपकाए थे पोस्टर लजवाना चुंगी के पास स्थित दुकानदारों ने बताया कि दोपहर के समय कुछ युवा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आए और सड़क पर पोस्टर चिपका कर चले गए। आंतकी घटना को लेकर पूरे देश में गुस्सा है।