अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस की पाठशाला का आयोजन प्राचार्य नरेंद्र खटकड़ की अध्यक्षता में करवाया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर डीएसपी जितेंद्र सिंह राणा ने शिरकत कर विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड, यातायात नियमों की पालना व नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।