फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: शराब ठेका खोले जाने के विरोध में परशुराम चौक पर लोगों ने दिया धरना

अर्बन एस्टेट सेक्टर 11 के सी ब्लॉक में नया शराब ठेका/हत्था परशुराम चौक के पास खाली पड़ी शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर खोलने को लेकर बुधवार को सेक्टरवासी लामबंद हुए। परशुराम चौक पर सेक्टरवासियों ने सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने कहा कि यहां शराब ठेका खुलने से आसपास के क्षेत्र में माहौल खराब होगा। सेक्टरवासियों के सांकेतिक धरना देने की सूचना मिलने पर डीआरओ राजकुमार मौके पर पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बुधवार सुबह वॉर्ड नंबर 22 के पार्षद बलबीर श्योराण के नेतृत्व में सेक्टरवासी भगवान परशुराम चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें