अहिरका में रविवार को सर्वजातिया पूनिया खाप की बैठक सामाजिक मुद्दों को लेकर प्रदेशाध्यक्ष शमशेर नंबरदार की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में नशे पर पूर्ण रुप से पाबंधी लगाने, सामाजिक, किसानों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें खाप ने निर्णय लिया कि पूनिया गौत्र के सभी गांवों को नशा मुक्त किया जाएगा। इसके लिए खाप के प्रत्येक गांव में अभियान चलाकर नशामुक्ति के लिए काम किया जाएगा। हर गांव में इस अभियान को कारगर बनाने के लिए 11 सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी। नशे के खिलाफ काम में पुलिस का भी खाप सहयोग करेगी।