फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: किलाजफरगढ़ गांव के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बाइक सवार की हुई मौत

शाहिल शर्मा Updated Wed, 14 Jan 2026 06:43 PM IST

किलाजफरगढ़ गांव के पास एक बाइक चालक को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार किलाजफरगढ़ गांव निवासी 25 वर्षीय श्रीभगवान बाइक पर सवार होकर घर की ओर जा रहा था जब वह जलेबी चौक के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें