फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में पांच जगह होगी मॉक ड्रिल, शाम 10 मिनट रहेगा ब्लैक आउट

पाकिस्तान के साथ छिड़ी जंग को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। इसको लेकर बुधवार शाम चार बजे जिले में पांच जगह मॉक ड्रिल होगी। यह मॉक ड्रिल वीटा प्लांट, एचपी प्लांट, लघु सचिवालय सफीदों, पॉवर हाउस खटकड़, रेलवे स्टेशन जींद में होगी। इसके बाद शाम के समय पूरे जिले को ब्लैक आउट किया जाएगा। यह ब्लैक आउट शाम सात बजकर 50 मिनट से आठ बजे तक रहेगा। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने प्रेसवार्ता में आम लोगों से अपील की कि ब्लैक आउट के दौरान अपने अपने घरों में रहें और सभी लाइट को बंद रखें। डीसी ने जिलावासियों से आह्वान भी किया है कि संयम बनाए रखे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें