फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जींद में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए नागरिक अस्पताल में हुई मॉक ड्रिल

जींद में एडीसी विवेक आर्य की अध्यक्षता में वीरवार को नागरिक अस्पताल में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के उद्देश्य से एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारियों और विभिन्न विभागों को आपदा प्रबंधन के लिए तैयार करना था, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्परता और कुशलता के साथ कार्य किया जा सके। एडीसी विवेक आर्य ने कहा कि मॉक ड्रिल के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में तैयारियों का आकलन किया जाता है। यह हमारे विभागों और कर्मचारियों को वास्तविक स्थिति में समन्वित प्रयासों से समस्या का समाधान करने की दक्षता प्रदान करता है। मॉक ड्रिल के बाद उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोपाल गोयल ने बताया कि मॉक ड्रिल का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही आपात सेवाओं को समय पर जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल पर एम्बुलेंस के पहुंचने का मानक समय 10 से 15 मिनट है। और आज आयोजित मॉक ड्रिल में एंबुलेंस 10 से 12 मिनट में मौके पर पहुंची और मरीज को तुरंत एमरजेंसी में शिफ्ट करके उपचार शुरू किया गया। इस अभ्यास के दौरान विभिन्न बीमारियों, आपदाओं और दुर्घटनाओं की स्थितियों में प्रतिक्रिया की प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें