फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: मनरेगा मजदूरों का फूटा गुस्सा, सरकार के खिलाफ रैली निकाल जताया रोष

मंगलवार को गांव बड़नपुर के सैकड़ों मनरेगा मजदूरों ने सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर रोष जताया। मजदूरों ने शहर के डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन से लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम एसडीएम जगदीश चंद्र नरवाना को अपना मांग पत्र सौंपा। इस दौरान मजदूरों ने सरकार होश में आओ, मजदूरों का हक दिलाओ जैसे नारों के साथ सरकार की जनविरोधी नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। मजदूरों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे गांव बड़नपुर के पूर्व सरपंच जोगिंद्र सिंह ने कहा कि देशभर में निजीकरण और तकनीकीकरण के चलते मजदूरों को संगठित क्षेत्र से बाहर धकेला जा रहा है। रोजगार के अवसर घटते जा रहे हैं और महंगाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, जिससे मजदूरों का जीवन कठिन हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें