फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के जुलाना में व्यापारी के अपहरण के प्रयास के मामले में हुई व्यापारियों की बैठक

कस्बे के हनुमार मंंदिर में 17 मार्च को हुए व्यापारी के अपहरण के प्रयास के मामले में व्यापारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कैलाश सिंगला ने की। बैठक में डीएसपी संदीप कुमार पहुंचे।कैलाश सिंगला ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 6 बजे व्यापारी सुशील के अपहरण का प्रयास किया गया था। हैरानी की बात यह है कि यह घटना मंडी चौकी से महज कुछ कदमों की दूरी पर हुई, इसके बावजूद पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। उन्होंने कहा कि यदि मुख्य बाजार और मंडी क्षेत्र में ही व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं, तो यह कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। डीएसपी संदीप कुमार ने कहा कि पुलिस आरोपियों की पकड़ के नजदीक है। जल्द से जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा। व्यापारियों ने बंद कमरे में डीएसपी से बात की। बाहर आकर कैलाश सिंगला ने कहा कि उन्हें पुलिस प्रशासन पर पूरा भरोसा है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी। उन्होंने कहा कि अगर रविवार तक पुलिस आरोपियों को नही पकड़ पाती है तो व्यापारी कड़ा फैसला लेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें