हरियाणा के जिला जींद के विधानसभा क्षेत्र जुलाना से कांग्रेस की विधायक और ओलंपियन विनेश फोगाट एक बार फिर चर्चा में है। बीते सप्ताह कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के गुमशुदगी के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। विपक्ष के लोग पोस्टर पर जमकर चुटकियां भी ले रहे हैं। पोस्टर में लिखा था कि लापता विधायक की तलाश। अब इस मामले में विनेश फोगाट ने चुपी तोड़ी है। विनेश ने जवाब देते हुए मैं जुलाना में ही हूं, जिंदा हूं और कहीं गुमशुदा नहीं हूं। मैं अपनों के बीच रही हूं और अपनों के बीच ही रहूंगी।