फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जींद से कुरुक्षेत्र में किसान पंचायत के लिए किसान रवाना

कुरुक्षेत्र में हो रही किसान पंचायत के लिए काफी किसान उचाना व जींद से ट्रेन के माध्यम से रवाना हुए। किसान नेता आजाद पालवां के नेतृत्व में सैकड़ों लोग कुरुक्षेत्र के लिए सुबह की ट्रेन में निकले। आजाद पालवां ने कहा कि सरकार ने किसानों से जो वायदे किए थे, उन सभी का जवाब मांगने के लिए कुरुक्षेत्र में किसान महापंचायत हो रही है। इस महापंचायत में पूरे हरियाणा से किसान आएंगे। इस महापंचायत में लाखों की संख्या में किसान भाग लेंगे। सभी किसान अपनी समस्याओं को लेकर सरकार से जवाब मांगेंगे। आजाद पालवां ने कहा कि डीएपी खाद लेने के लिए किसान सुबह चार बजे ही लाइन में लग जाते हैं, लेकिन उनको खाद नहीं मिल रही है। ऐसे में सरकार लगातार किसानों को परेशान कर रही है। किसानों को यदि खाद ही समय पर नहीं मिलेगी तो गेहूं की बिजाई नहीं हो सकेगी। पालवां ने कहा कि इन सभी बातों का आज सरकार से कुरुक्षेत्र में जवाब मांगा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें