जींद के उचाना में इन दिनों गेहूं की बुवाई के लिए आवश्यक डीएपी (डायमोनियम फॉस्फेट) खाद के अभाव से किसान परेशान हैं। रविवार को सोसायटी की सरकारी दुकान पर डीएपी के वितरण की खबर मिलने पर सुबह 6 बजे ही किसानों की लंबी कतारें लग गईं। डीएपी की भारी मांग के बावजूद केवल 900 बैग ही पहुंचे, जिसके कारण एक किसान को आधार कार्ड दिखाने पर केवल 6 बैग ही मिल रहे हैं।