जींद के बिटाना गांव में गए शादी से लौट रहे बाइक सवार 27 वर्षीय युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बिघाना निवासी कश्मीरी ने बताया कि वह और उसका दोस्त कृष्ण 13 नवंबर को मोटरसाइकिल पर सवार होकर बिटानी गांव शादी में गए थे। मोटरसाइकिल कृ ष्ण चला रहा था। जब वह दोनों बुधवार रात को वापस गांव आने के लिए मोहम्मद खेड़ा गांव के चौक के पास पहुंचे तो पीछे की तरफ से अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। वाहन चालक दुर्घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। रात को राहगीरों की सहायता से दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने कृ ष्ण को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एसआई जयबीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।