फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: बिजली के दाम बढ़ाने के को लेकर इनेलो करेगी प्रदर्शन

प्रदेश सरकार ने बिजली के रेटों में बढ़ेतरी करके आम आदमी पर भार डाला है। प्रदेश में आम आदमी के पास रोजगार का साधन नहीं है। इसके विपरित सरकार उन पर अतिरिक्त भार डाल रही है। इसके विरोध में इनेलो एक जुलाई को चंडीगढ़ में राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन करेगी। यह बात इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने शिव कॉलोनी में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। रामपाल माजरा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में बिजली गुल है और बिल फुल है। अभी हाल ही में जिस प्रकार से बिजली के रेटों में बढ़ौतरी की गई है। वह असहनीय है कई गुना बढ़कर बिजली के बिल आएंगे। एक जुलाई को चंडीगढ़ में शक्ति भवन पर राज्य स्तरीय प्रदर्शन कर सरकार के सामने मांग रखी जाएगी कि बिजली के बिलों में की गई बढ़ौतरी को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। महंगाई के इस दौर में लोगों की रसोई का बजट पहले ही बिगड़ा हुआ है। उस पर बिजली के बढे़ हुए रेटों ने और बिगाड़ने का काम किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें