फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के जुलाना में आरोग्यम अस्पताल में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

कस्बे के आरोग्यम हॉस्पिटल ने रविवार को अपना 4वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 800 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनीपत से कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी रहे। उन्होंने हॉस्पिटल द्वारा किए जा रहे सामाजिक व जनहित कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में स्वास्थ्य जागरूकता ही सबसे बड़ी आवश्यकता है, क्योंकि स्वस्थ समाज ही विकास का आधार बन सकता है। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. योगेश नांदल ने बताया कि आरोग्यम हॉस्पिटल का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस स्थापना दिवस पर आयोजित शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने लोगों के ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, आंखों और दांतों की जांच के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों के लिए परामर्श भी दिया। इस माैके पर बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल, महम से विधायक बलराम दांगी, नारनौंद से विधायक जस्सी पेटवाड़, डा हर्षिता अहलावत आदि मौजूद रहे। चौधरी बिरेंद्र सिंह की सदभावना यात्रा को लेकर बोले सांसद आज से शुरू हुई चौधरी बिरेंद्र सिंह की सदभावना यात्रा को लेकर सांसद ने कहा कि कार्यक्रम के बारे में उन्हें कोई जानकारी नही है। जुलाना की विधायक विनेश फोगाट के बारे में जब सांसद से पूछा गया कि जुलाना की विधायक क्षेत्र से नदारत रहती है तो सांसद ने कहा कि इसकी भी उन्हें कोई जानकारी नही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें