फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़

शाहिल शर्मा Updated Sat, 16 May 2026 07:29 PM IST

डिटेक्टिव स्टाफ जींद की टीम पर शनिवार दोपहर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दो आरोपियों के पांव में गोली लगी, जबकि एक अन्य आरोपी भागने के दौरान घायल हो गया। तीनों आरोपियों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार करीब साढ़े तीन बजे डिटेक्टिव स्टाफ को सूचना मिली थी कि बीडवन नहर पुल के नीचे तीन आपराधिक प्रवृत्ति के युवक शराब पी रहे हैं। सूचना मिलने पर एएसआई समरजीत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की एक गोली पुलिस वाहन तथा एक जवान की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। जैकेट होने के कारण जवान बाल-बाल बच गया और कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें भगत सिंह उर्फ भगता निवासी किलोई और अक्षय निवासी डीगाना के पांव में गोली लगी। वहीं, अंकित निवासी करेला को पांव में चोट आई। तीनों को नागरिक अस्पताल जींद में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें