फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी पहुंचे जींद

संवाद न्यूज एजेंसी जींद। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पुष्पेश रमन त्रिपाठी शुक्रवार को जींद पहुंचे और रेलवे स्टेशन सहित हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना का विस्तृत निरीक्षण किया। डीआरएम ने अपने दौरे की शुरुआत रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित स्टेशन भवन से की। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर का बारीकी से निरीक्षण करते हुए यात्री सुविधाओं, भवन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य विकास कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया और विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। स्टेशन का निरीक्षण पूरा करने के बाद डीआरएम सीधे हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना से जुड़े हाइड्रोजन प्लांट पहुंचे। यहां उन्होंने प्लांट में स्थापित मशीनरी, सुरक्षा मानकों, ईंधन भंडारण व्यवस्था और संचालन संबंधी तैयारियों का विस्तार से निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना से जुड़े इंजीनियरों और अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, तकनीकी तैयारियों और आगामी कार्ययोजना के बारे में जानकारी ली। साथ ही यह भी पूछा कि हाइड्रोजन ट्रेन के नियमित संचालन से पहले कौन-कौन से कार्य शेष हैं और उन्हें पूरा करने की समय-सीमा क्या है। निरीक्षण के दौरान रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और परियोजना से जुड़े इंजीनियर भी मौजूद रहे। डीआरएम ने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। माना जा रहा है कि हाल ही में हुए हाइड्रोजन ट्रेन के सफल हाई-स्पीड ट्रायल के बाद रेलवे इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अंतिम रूप देने में जुटा है। डीआरएम का यह दौरा उसी दिशा में प्रगति की समीक्षा और तैयारियों का आकलन करने के उद्देश्य से किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें