ग्रीष्मकालीन दिवस में शिक्षा विभाग की ओर से पांच दिवसीय एफएलएन कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें सभी प्राथमिक शिक्षकों का भाग लेना अनिवार्य है। नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार सभी प्राथमिक शिक्षक अनिवार्य प्रशिक्षण लेंगे। रविवार को एफएलएन जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ ने खंड जुलाना और खंड जींद के एफएलएन कैंपों का औचक निरीक्षण किया।