फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: डिप्टी स्पीकर ने अपने आवास पर सुनी जन समस्याएं

शाहिल शर्मा Updated Sun, 06 Jul 2025 10:12 PM IST

डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने अपने आवास पर रविवार को जनता दरबार लगाकर आमजन की समस्याओं को सुना। इस दौरान सैंकड़ों लोगों ने अपनी समस्याओं से डिप्टी स्पीकर को अवगत करवाया। इस दौरान जनता की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को फोन भी किया। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा के जनता दरबार जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद कहा कि शहर में सीवरेज व पानी की व्यवस्था को जल्द ही दुरूस्त करवाया जाएगा। अधिकारियों को भी बरसाती पानी को निकालने के लिए आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के पास कोई भी मुद्दा नहीं है। बीजेपी के कार्य से लोग खुश हैं इसलिए हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी है। अब की बार मानसून सत्र में समय को बढ़ाया गया है। इसमें हर विधायक अपनी बात अच्छे से रख सकेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें