फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: हारे का सहारा सेवा समिति ने खाटू धाम व सालासर के लिए बस को किया रवाना

शाहिल शर्मा Updated Sat, 05 Jul 2025 08:36 PM IST

समाजसेवी पवन गर्ग और रमेश ढिल्लों ने राजस्थान के खाटू धाम और सालासर धाम के लिए हारे का सहारा सेवा समिति की बस को शनिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस को शहर के विद्यापीठ मार्ग स्थित समिति के कार्यालय के बाहर से पूजा अर्चना कर रवाना किया। इसके बाद समाजसेवी पवन गर्ग और रमेश ढिल्लो ने कहा कि समिति बाबा श्याम का संकीर्तन हर साल करवाती है। इस बार चौथा संकीर्तन छह सितंबर को होगा। इसमें कोलकाता, दिल्ली और जींद के कलाकार बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। उन्होंने कहा कि हारे का सहारा सेवा समिति धार्मिक और समाजसेवा के काम करवाती है। प्रधान विवेक गर्ग ने कहा की समिति बाबा के आशीर्वाद से हर साल संकीर्तन करवाती है। इसमें बड़ी संख्या में शहर के लोग और बाबा के भक्त शामिल होते हैं। समिति इसके अलावा गरीब जरूरतमंद बच्चों को स्कूल ड्रेस, सर्दी से बचाव के कपड़े भी बांटती है। गरीब घरों की बेटियों को अपनी बेटी मानकर उनकी शादी करवाती है। इस अवसर पर महासचिव केशव गर्ग, उप प्रधान सचिन गोयल, सह सचिव राजकुमार रोहिल्ला, कोषाध्यक्ष विजय धीमान, प्रवक्ता दिनेश सोनी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें