फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के नरवाना में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी, जैन कपड़ा व्यापारी से 50 लाख की फिरौती की मांग

शहर के व्यस्त रेलवे रोड पर अपोलो चौक के पास स्थित जैन कपड़ों की दुकान पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाश ने दुकान पर फायरिंग कर दहशत का माहौल बनाया और मौके पर एक दुकान मालिक को पर्ची देकर भी गया जिसमें 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। पर्ची में तीन दिन के भीतर रकम देने की धमकी भी दी गई है। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों में भय का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस और विशेष पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फायरिंग की सूचना पर स्थानीय विधायक एवं हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी भी मौके पर पहुंचे और दुकान मालिक नरेश जैन से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें