फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में अनाज मंडी में भाकियू का धरना शुरू, 11 अप्रैल को 4 घंटे का प्रदेशव्यापी चक्का जाम

खरीद प्रक्रिया में लगाए गए नए नियमों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने शहर की नई अनाज मंडी में आंदोलन तेज कर दिया है। वीरवार से भाकियू कार्यकर्ताओं ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पहले बुधवार को किसान भवन, शिव कॉलोनी (पुराना बस स्टैंड) में भाकियू की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता छज्जू राम कंडेला ने की। बैठक में जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल और जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार ने बताया कि सरकार द्वारा फसल बिक्री पर बायोमीट्रिक, ट्रैक्टर नंबर प्लेट अनिवार्यता सहित अन्य शर्तें किसानों पर जबरन थोपी जा रही हैं, जिनका भाकियू पुरजोर विरोध करेगी। रामराजी ढुल ने ऐलान किया कि 11 अप्रैल को पूरे प्रदेश में चार घंटे का चक्का जाम किया जाएगा, ताकि सरकार पर दबाव बनाया जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक नए नियम वापस नहीं लिए जाते, तब तक नई अनाज मंडी में धरना जारी रहेगा। बैठक के बाद भाकियू पदाधिकारी मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे और मंडी में किसानों के लिए पीने के पानी, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई। धरने के दौरान किसानों ने कहा कि नए नियमों से फसल बिक्री प्रक्रिया जटिल हो गई है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से तुरंत निर्णय वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर उमेद रेढू, राजेंद्र पहलवान बीबीपुर, जयबीर राजपुरा भैण, रणधीर मिलकपुर, सुभाष घिमाना, विजय गुलकनी, बलवान उझाना और गुरनाम कैथल सहित अनेक किसान नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें