राजकीय उच्च विद्यालय करमगढ़ में मंलगवार को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यातायात पुलिस अधिकारियों नरवाना ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज एसआई सतपाल सिंह, भीम सिंह और विजय कुमार ने छात्रों को यातायात नियमों की बारीकियों से अवगत करवाया और सुरक्षित यातायात के लिए जरूरी उपाय बताए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय इंचार्ज सुशील ने की। भीम सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में सड़क हादसों का मुख्य कारण लोगों की लापरवाही और नियमों की अनदेखी है। यदि सभी नागरिक यातायात के नियमों का पालन करें, तो दुर्घटनाओं में भारी कमी आ सकती है।इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।