जुलाना कस्बे की नई अनाज मंडी में प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा पहुंचे और मंडी में निरीक्षण के दौरान किसानों और आढ़तियों से बात की। आढ़तियों ने कहा कि मंडी में तृतीय भाग का निर्माण नहीं हो पा रहा है जिसके चलते किसानों को काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। मंडी में मजदूरों के लिए शौचालय नहीं होने के कारण मजदूरों को परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। इसके अलावा जलघर से डेढ़ किलोमीटर दूर नई अनाज मंडी में पानी नहीं पहुंच पाया है जिसके चलते आढ़तियों और किसानों को कैंपर खरीद कर काम चलाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात कर समाधान करने के आदेश दिए।